
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
नवी मुंबई महाराष्ट्र आइडियल पत्रकार संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
महाराष्ट्र, 28 मई: वाशी नवी मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी तारकेश्वर राय को आइडियल पत्रकार संगठन का प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की तारकेश्वर राय कि संगठन के प्रति निष्ठा उनकी कार्यशैली एवं गंभीरता तथा समाज में उनकी प्रतिष्ठित एवं इमानदार छवि को देखते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की तारकेश्वर राय के प्रभारी कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य करने से संगठन की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी जो पत्रकारों के हित में अत्यंत ही आवश्यक है। सभी राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी,हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक तथा संगठन के सभी सदस्यों ने पत्रकार तारकेश्वर राय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


