गुरनाम सिंह सैनी के चेयरमैन मनोनीत होने पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा ने दी बधाई

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 30 मई : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा ने सैनी समाज सभा (कुरुक्षेत्र) के गौरव और लगातार चार बार से सैनी समाज का कुशल नेतृत्व कर रहे गुरनाम सिंह सैनी को सरकार द्वारा चेयरमैन मनोनीत करने पर कोटि-कोटि बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक रोशा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गुरनाम सिंह सैनी की भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा, निस्वार्थ समर्पण और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन और सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है। यह पूरे समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने ईश्वर से गुरनाम सिंह सैनी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और एक अत्यंत यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरनाम सैनी के कुशल नेतृत्व में समाज सेवा और विकास कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अल्केश मुद्गल, रोशन बेदी, हरमेश सैनी भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवानिवृत शिक्षिका डॉ. अतुल रासिका ने दिया 5 लाख रुपये का अनुदान,कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की सराहना

Sat May 30 , 2026
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 30 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज से सेवानिवृत्त हुईं अंग्रेजी की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. अतुल रासिका ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रति विशेष लगाव एवं प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन को 5 लाख रुपये का तथा आईआईएचएस संस्थान के […]

You May Like

Breaking News

advertisement