
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी आजमगढ़ ने देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, गैस के दामों में लगातार वृद्धि नीट व सरकारी नौकरियां की परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, सरकारी नौकरियों में पिछड़े, दलितों के आरक्षण को लूट कर सामान्य वर्ग को दे देना, धर्म और जाति पूछ कर फर्जी मुकदमे फंसा कर फेक एनकांउटर, महिलाओं पर अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि आदि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में यह चिंता व्यक्त की गई कि भा.ज.पा.की केन्द्र व प्रदेश की सरकार संविधान व लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है सभी सरकारी संस्थाओं को हाईजैक कर के लोकतांत्रिक प्रणाली को खत्म करना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी जी को देश की चिंता नहीं रह गई है वह अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं और देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रख रहे हैं उनके शासन में पूंजी पति मालामाल हो रहा है गरीब और गरीब होता जा रहा है।
योगी की सरकार में पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों पर दमन,शोषण, जुल्म, अत्याचार बढ़ता जा रहा है।तहसील, थाने व अन्य विभाग घोर भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। भा.ज.पा. नेताओं के कहने पर गरीबों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर वसूली की जा रही है। जनता का विश्वास मोदी व योगी सरकार से उठ गया है।
शिक्षा अब महंगी होती जा रही है गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित किये जा रहे हैं स्कूलों को बंद किया जा रहा है नफरत की राजनीति करके देश के धार्मिक, सामाजिक, एकता को खंडित करने का काम हो रहा है जिससे देश कमजोर होगा।
इसलिए ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया गया है कि संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए दोनों सरकारों को निर्देश दें।
धरना कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, विधायक डॉ संग्राम यादव,नफीसअहमद,
अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, डॉ एच. एन. सिंह पटेल, बेचई सरोज, एम.एल.सी. शाह आलम गुड्डू जमाली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव,सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल, करूणा कांत मोर्य, अजीत कुमार राव, शाहिद अहमद,वसीम अहमद, वसीमुद्दीन शेख, डॉ हरिराम सिंह यादव, राज नारायन यादव, राम आसरे चौहान, अशोक यादव भोला, वर्मन यादव, जगदीश यादव, हरिश्चंद्र यादव,सोमनाथ यादव, डॉ धनराज यादव, लईक अहमद,सिकंदर यादव, अशोक यादव, संतोष कुमार गौतम, दुर्गेश यादव, गुलाब राजभर, सूरज राजभर, हंसराज यादव, बबीता चौहान, इं. लालचंद यादव, कमलेश यादव,जीएस प्रियदर्शी, राम समुझ राम शिव नारायण सिंह, बालचंद कुशवाहा, अब्दुल्ला, राजा राम सोनकर, जोरार खान, सना परवीन, किरन श्रीवास्तव, गीता गिरी, जगदीश प्रसाद,राजा राम सोनकर, राधेश्याम सैनी, दरोगा प्रधान, कुणाल मौर्य, आशुतोष चौधरी, विवेक सिंह, हरिश्चंद्र यादव,आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


