नाबालिग से गलत काम करने का आरोपी डॉ. सलिन्द्र शैली चंद घंटो में गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 1 जून : कुरुक्षेत्र पुलिस ने नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग- दर्शन में थाना केयूके पुलिस की टीम ने नाबालिग युवती से गलत काम करने के आरोपी के आरोपी डॉ. सलिन्द्र शैली दुःखभंजन कालोनी वासी कुरुक्षेत्र को चंद घंटो में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति बताया कि दिनांक 29 मई को वह तथा उसकी नाबालिग लड़की दवाई लेने एलएनजेपी हस्पताल आये थे। उसे व उसकी उसकी नाबालिग लड़की को डॉक्टर ने अलग- अलग वार्डों में दाखिल किया था। दिनांक 31 मई को जब वह अपनी लड़की से मिलने उसके वार्ड में गया तो उसकी लडकी ने बताया कि दिनांक 29 मई को आरोपी डॉक्टर शैली ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसके साथ गलत काम किया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़ित लड़की के बयान माननीय अदालत में दर्ज करवाए गए तथ मेडिकल परिक्षण करवाया गया।
दिनांक 31 मई 26 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधु, के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक मुकेश की टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी के आरोपी डॉ. सलिन्द्र शैली दुःखभंजन कालोनी वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी से एलएनजेपी हस्पताल में वारदात के स्थान की निशानदेही करवाई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य फूल बंगले में विराजे ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज

Mon Jun 1 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन,1 जून : श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीराधा रमण मंदिर में पुरुषोत्त मास के पावन अवसर पर चल रहे सेवा महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर श्रीराधा रमण लाल जू महाराज को […]

You May Like

Breaking News

advertisement