सोमनाथ धाम की यात्रा के लिए बुजुर्ग को देना होगा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट : विश्राम कुमार मीणा

8 जून को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी विशेष ट्रेन, 6 जून तक करवा सकते हैं अपना पंजीकरण।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने के उद्देश्य से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 8 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। यात्रा के दौरान सभी लाभार्थियों को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य होगा। इस विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र लाभार्थी 06 जून तक सरल पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सरल हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस यात्रा के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए पात्र नागरिक समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें।
एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थी हरियाणा का मूल निवासी हो तथा उसकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जो वृद्ध जन पिछले 3 वर्ष के अंदर इस योजना का लाभ ले चुके हैं। वह इस योजना के तहत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जाने के पात्र नहीं होंगे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक लघु सचिवालय के चतुर्थ तल स्थित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय (डीआईपीआरओ) में संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महेश जोशी बने हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष, संभाला पदभार

Mon Jun 1 , 2026
हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर महेश जोशी ने हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का लिया संकल्प। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 1 जून : हरियाणा की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे महेश जोशी ने सोमवार को हरियाणा कला […]

You May Like

Breaking News

advertisement