
(पंजाब) फिरोजपुर 01 जून 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
21 जून 2026 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में हारमनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष योग जागरूकता एवं लगावात्मक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर हरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को योग से जुड़ी अच्छी आदतों एवं इसके दैनिक जीवन में होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक तनाव, शारीरिक कमजोरी तथा विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
डॉक्टर साहिब ने विद्यार्थियों को समझाया कि नियमित योग करने से शरीर लचीला एवं मजबूत बनता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की एक कला है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को योग अपनाने और लगावात्मक दृष्टिकोण को जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।


