राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सिविल लाइन्स हनुमान मंदिर पर हजारों लोगों को आम का पना का किया गया वितरण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सिविल लाइन्स हनुमान मंदिर पर हजारों लोगों को आम का पना का किया गया वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जेठ माह में बड़े मंगल के पावन दिवस पर सिविल लाइन्स, हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा, माधव नगर द्वारा समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत आम के पना वितरण का आयोजन किया गया। ये आयोजन प्रातः 10.00 बजे से वेदमंत्रों और स्वस्ति वाचन के साथ प्रारंभ हुआ। सायं 4.00 बजे तक आम का पना वितरण निरंतर होता रहा।
सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंडलीय अध्यक्ष संतोष कपूर ने आम के पना वितरण के विषय में बताते हुए कहा कि विगत कितने ही वर्षों से हनुमान मंदिर सिविल लाइन्स पर कभी शरबत, कभी लस्सी, कभी आम का पना या कोई भोज्य पदार्थ के वितरण का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें आम जनता के हजारों लोगों की सेवा करने का सौभाग्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों को प्राप्त होता है। इस वर्ष आम का स्वादिष्ट पना हलवाइयों से यहीं बनवाया गया और सदस्यों ने समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य समाज की सेवा के अनेक आयोजन समय – समय पर करते रहते हैं, ताकि लोगों की सेवा की जा सके, क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अर्थ ही समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा है।
आज के आम के पना वितरण के आयोजन में विशेष भूमिका सुनील रस्तोगी और जितेंद्र कुमार मिश्रा ने निभाई। अन्य सहयोग धर्मेंद्र वर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, महेंद्र वर्मा, पवन, प्रेम शंकर, आशुतोष टंडन, अमित खोसला, राजगोपाल खट्टर, डॉ रवि प्रकाश शर्मा और वंश कक्कड़ ने दिया।अंत में सभी के मंगल कामना का मंत्र सुनील कुमार रस्तोगी और जितेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल सभा ने ज्येष्ठ मंगलवार को किया “प्रसाद भोज' आयोजन

Wed Jun 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : ज्येष्ठ माह मंगलवार के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वावधान में आलमगिरीगंज शिवाजी मार्ग स्थित योगेश चन्द्र सर्राफ (लाल कोठी) पर प्रसाद भोज का आयोजन किया गया।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के दिखाये पथ का […]

You May Like

Breaking News

advertisement