श्री कृष्ण मंदिर, मोहल्ला सचदेवा में सवा लाख श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ का शुभारंभ-परविंदर सिकरी

महायज्ञ में गुरु राहुल बजाज जी एवं विद्यानंद जी महाराज विशेष तौर पर आशीर्वाद देने के लिए पधारे।

(पंजाब) फिरोजपुर 04 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  श्री कृष्ण मंदिर, मोहल्ला सचदेवा में बालाजी महाराज की असीम कृपा से सवा लाख श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों एवं हवन-यज्ञ के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु राहुल बजाज जी के सान्निध्य में पावन हवन के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं धर्म की उन्नति की कामना की। इसके पश्चात सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ महायज्ञ का विधिवत आरंभ किया गया।

   इस अवसर पर श्री कृष्ण मंदिर मोहल्ला सचदेवा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष श्री परविंदर सिकरी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक भक्ति और सत्संग से समाज में प्रेम, सद्भाव एवं आध्यात्मिक जागृति का प्रसार होता है।

गुरु राहुल बजाज जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि श्री हनुमान चालीसा का पाठ जीवन में आत्मबल, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से इस महान आध्यात्मिक यज्ञ में प्रतिदिन अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। पंडित अश्विनी शर्मा ने 11 बार श्री हनुमान चालीसा गाकर पड़ा
महायज्ञ का समापन 12 जुलाई 2026, रविवार को 27 कुंडीय हवन एवं 108 आहुतियों के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर एक अच्छी आदत.. कार्यशाला का किया गया आयोजन

Fri Jun 5 , 2026
स्वामी विज्ञानानंद जी ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगा कर उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। (पंजाब)फिरोजपुर 04 जून 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= कार्यक्रम के अंत में स्वामी विज्ञानानंद जी तथा संस्थान की फिरोज़पुर शाखा की संयोजिका साध्वी करमाली भारती जी ने योग साधकों को अत्यधिक […]

You May Like

advertisement