उर्स-ए-शाह मंज़र में मुल्क की तरक़्क़ी और भाईचारे के लिए उठीं दुआ को हाथ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

​बरेली : सिविल लाइन स्थित नोमहला शरीफ दरगाह नासिर मियाँ (रहमतुल्लाह अलेह) पर दरगाह साबिर पाक कलियर शरीफ के सज्जादानशीन हज़रत शाह अली मंज़र एजाज़ कुद्दुसी साबरी अली शाह मियाँ की सरपरस्ती में उर्स की महफ़िल का आगाज़ हुआ। पीर-ए-तरीक़त हज़रत शाह मंज़र एजाज़ कुद्दुसी साबरी अलमारूफ़ शिम्मी मियाँ (रहमतुल्लाह अलेह) का 11वां एक दिवसीय उर्स-ए-पाक अक़ीदत और सादगी के साथ मनाया गया। उर्स की तक़रीबात का आग़ाज़ बाद नमाज़-ए-असर मिलाद-ए-पाक से हुआ, जिसमें उलेमा और नातख़्वाहों ने अपनी पुरअसर नात व मनकबत के ज़रिए बुज़ुर्गों की सूफ़ियाना शख़्सियत और उनकी तालीमात पर रौशनी डाली।
​मिलाद के बाद कुल शरीफ की रस्म पूरी अक़ीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर नायब इमाम मौलाना हसन रज़ा पुर्नवी ने मुल्क की तरक़्क़ी, ख़ुशहाली, क़ौमी एकता, आपसी भाईचारे और अमन-ओ-अमान के लिए ख़ुसूसी दुआ कराई। साथ ही बीमारों की शिफा और अवाम की कामयाबी के लिए भी बारगाहे-इलाही में हाथ उठाए गए।
​”दरगाह के ख़ादिम सूफ़ी वसीम मियाँ साबरी नासरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 11वें उर्स-ए-पाक की तमाम रस्में अदब और सादगी के साथ मुकम्मल की गईं। कुल शरीफ के मौके पर आस्ताने पर गुलपोशी व चादरपोशी कर मन्नतें और दुआएं मांगीं।”
​उर्स के आख़िर में दरगाह पर मौजूद सभी अकीदतमंदों और ज़ायरीन को तबर्रुक तक़सीम किया गया। इस मुक़द्दस मौक़े पर मुख्य रूप से शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी, रिज़वान साबरी, मिलाद ख़्वाह अफ़सर, मोहम्मद शाहिद कुरैशी नासरी, फहीम, सलीम साबरी, हसनैन खान और शाहिद रज़ा नूरी सहित ख़ास तौर से समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी समेत बड़ी तादाद में स्थानीय लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस कमेटी द्वारा महर्षि बाल्मीकि मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी का किया आयोजन

Fri Jun 5 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दददा के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग धर्म कांटा, महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने […]

You May Like

advertisement