
बिलरियागंज, आजमगढ़। विधानसभा गोपालपुर के नाम समर्पित भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन “एक शाम गोपालपुर के नाम” का आयोजन गुरुवार की रात कासिमगंज बाईपास रोड स्थित मैदान में हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया और देर रात तक शायरों एवं कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कवि और शायर समाज के मार्गदर्शक होते हैं, जो अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों और शायरों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुशायरे में उसैद प्रतापगढ़ी, रफीक गड़बड़, हिमांशी बाबरा, अख्तर आजमी, नौशाद अशहद, अब्दुल रहीम, शाइस्ता सना, निकहत अमरोहवी सहित अनेक शायरों और कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। देशभक्ति, सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे पर आधारित रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, डॉ. एच.एन. पटेल, पूजा सरोज, पूर्व एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ,राम विजय यादव ,जियाउर्रहमान ,राकेश विश्व कर्मा,गुड्डू सभासद, मोहम्मद साद,सालिम सलीम, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जावेद अख्तर ने तथा संचालन नदीम फर्रुख ने किया।यह


