बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदली, मां की हुई मौत, न्यू लाइफ लाइन अस्पताल सील

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , ठिरिया खेतल गांव में जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार और मातम छा गया। महिला की डिलीवरी (प्रसव) के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए न्यू लाइफ लाइन अस्पताल को सील कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल निवासी रामप्रकाश रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी राजकुमारी (30 वर्ष) को (प्रसव) डिलीवरी के लिए लोधी नगर स्टेशन रोड पर (शाही रोड) स्थित “न्यू लाइफ लाइन अस्पताल” लेकर पहुंचे थे। उसके बाद महीला के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया। दोपहर करीब एक बजे डॉक्टरों द्वारा महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद राजकुमारी ने एक स्वस्थ पुत्र बेटे को जन्म दिया । तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही अस्पताल में एडमिट राजकुमारी की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने लगी।
राजकुमारी की बहन जब अस्पताल में राजकुमारी को देखने पहुंची तो वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। उसकी हालत गंभीर दिखाई दे रही थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस मंगाकर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
महिला के परिजनों का आरोप है कि बरेली पहुंचने से पहले ही रास्ते में राजकुमारी की मौत हो गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर लौटे तो डॉक्टर अस्पताल का ताला लगाकर भाग गए।
सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी खिरका सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संचित शर्मा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।
तो अस्पताल के गेट का शटर तो खुला था मगर अंदर घुसने के लिए मुख गेट पर ताला लगा हुआ था। चिकित्सा प्रभारी संचित शर्मा ने निरीक्षण के बाद अस्पताल में सभी चिकित्सकीय गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाते हुए नोटिस चस्पा कर अस्पताल को सील कर दिया।
राजकुमारी अपने पीछे तीन बेटियों और एक नवजात बेटे को छोड़ गई हैं। मृतका राजकुमारी की की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच हुआ है।तीनों बेटियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के मौजूद लोगों एवं फतेहगंज पश्चिमी के पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य ने मृतका के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का स्पष्ट कारण पता लगेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 द्वारा पुलिस आरक्षी परीक्षा में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका

Mon Jun 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट 10 के पोस्ट वार्डन संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत शहर जंक्शन पर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, लगन एवं मेहनत के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement