जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है : नवीन जिन्दल

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से चारों विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं वाटर कूलर।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जून : सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा अपने जनसेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाऐ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा अपने निजी कोष से चारों विधानसभा क्षेत्र थानेसर, लाडवा, शाहबाद मारकंडा और पिहोवा के प्रमुख बस स्टैंडों, चौक एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रतिदिन हजारों यात्री, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, दुकानदार एवं आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण कदम है जो समाज एवं जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा जिला कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर जलसेवा के लिए मटके भी रखवाए गए थे। सांसद नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इसी के चलते सभी विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवाऐ जा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन संपन्न

Sun Jun 14 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन संपन्न रायबरेली:- 14 जून 2026केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड राही में जनकल्याण […]

You May Like

Breaking News

advertisement