मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर बैठक सगड़ी रंजीत बहादुर सिंह की अध्यक्षता

बिलरियागंज । स्थानिय थाना परिसर में सोमवार को आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बहादुर सिंह की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायाब तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द पूर्वक परंपरागत तरीके से त्यौहार को मनाये। वहीं लोगों ने भी ताजिए को लेकर अपनी समस्याएं रखी जिसका तत्काल समाधान करने की बाते कही गई। थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कुल 34 गांव में ताजिया निकलती हैं । जिसमें सिर्फ तेरह ताजिया पतीला गौसपुर गांव से निकलती हैं। उन्होंने ने कहा की सभी ताजियादार अपने निर्धारित परंपरागत स्थान से ही ताजिया निकालेगे। जिससे लोगों में आपसी सामंजस्य से बना रहे। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक दो परिवार जिसमें इमलीपुर गांव के ताजियादार कृपा शंकर और छीही गांव के ताजियादार मूसा गौड़ के परिवार परंपरागत रूप से ताजिया निकलते हैं जो एक हिंदू मुस्लिम एकता का जीवंत उदाहरण हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ खान,रिजवान अहमद, मोहम्मद फैसल आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा राजस्व संबंधी कार्यों की करी समीक्षा

Tue Jun 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद बरेली के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू की अध्यक्षता में आज समस्त विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement