भीषण गर्मी में मानव सेवा क्लब ने राहगीरों के लिये लगवाया वॉटर कूलर

भीषण गर्मी में मानव सेवा क्लब ने राहगीरों के लिये लगवाया वॉटर कूलर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब ने भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए किला स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के पास ठंडे पानी की मशीन लगवाई। मंगलवार को इसका विधिवत उदघाटन विधायक संजीव अग्रवाल और श्रुति गंगवार ने किया। पंडित सोने लाल ने विधि विधान से पूजा कराई। विधायक संजीव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भीषण गर्मी में मानव सेवा क्लब ने वॉटर कूलर लगाकर वास्तव में जनता की सेवा की है इससे राहगीरों को लाभ पहुंचेगा। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयर पर्सन श्रुति गंगवार ने कहा कि मानव सेवा क्लब लगातार सेवा के काम कर रहा है। क्लब शहर में चिन्हित स्थानों पर क्लब कई जगह कूलर लगाएगा। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कार्यवाहक महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा,अनिल गुप्ता,डॉ.असित रंजन,विजय कपूर,गंगा राम पाल,राहुल शर्मा,डॉ. प्रणव गौतम,सुनील शर्मा,अखिलेश कुमार,जितेन्द्र सक्सेना, मुकेश कुमार,सत्येन्द्र सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, सुरेश बाबू मिश्रा,सीएस अंकित अग्रवाल, अभय भटनागर, इं.ए.एल.गुप्ता,राजेश प्रकाश,ब्रजेश कुमार,राजीव अस्थाना,सुधा सक्सेना, आरती सक्सेना ,सोने लाल पुजारी सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ आग हादसे में दर्दनाक मौत के शिकार हुए बच्चों को श्रद्धांजलि

Wed Jun 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब की एक श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें सोमवार को हुए लखनऊ के भीषण आग हादसे में दर्दनाक मौत के शिकार हुए बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि लापरवाही के कारण हुई दर्दनाक मौत का मंजर बड़ा […]

You May Like

Breaking News

advertisement