‘हर बेटा-बेटी को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाना हमारा लक्ष्य

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मरकज़ बरकात ए रज़ा एजुकेशनल एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर व प्रख्यात स्कॉलर डॉ. गुलाम जाबिर शम्स आज मुंबई से बरेली पहुँचे। उन्होंने दरगाह आला हजरत पर हाज़री दी और दरगाह परिसर स्थित क़ादरी हाउस में गणमान्य लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आला हजरत के शिक्षा प्रसार के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
डॉ. शम्स ने बताया कि आला हजरत के मिशन ‘हर घर का बच्चा शिक्षित हो’ के तहत बिहार के किशनगंज में आला हजरत के नाम से पहली यूनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 2028 तक प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का एक चोथाई हिस्सा बनकर तरह तैयार हो जाएगी। और शिक्षा कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. यह संस्थान पूरी तरह इंसानियत की खिदमात के लिए समर्पित होगा।
20% यतीम, ज़रूरतमंद और होनहार बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
यूनिवर्सिटी की खूबियों पर रोशनी डालते हुए डॉ. शम्स ने एक बड़ा ऐलान किया:
निःशुल्क शिक्षा: यूनिवर्सिटी में 20 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को पूरी तरह मुफ्त उच्च शिक्षा दी जाएगी।
बेसहारा, आर्थिक रूप से कमज़ोर (ज़रूरतमंद) और काबिल व होनहार बच्चों को आगे की तालीम के लिए विशेष मौका दिया जाएगा।
मुख्य संदेश: डॉ. शम्स ने समाज को संदेश देते हुए कहा, “आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे।”
आला हजरत पर लिखी हैं 100 किताबें
मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम (बरेली) और जामिया अशरफिया (मुबारकपुर) से फ़ज़िलत की डिग्री हासिल करने वाले डॉ. गुलाम जाबिर शम्स मुंबई के मलाड ईस्ट उर्दू डिग्री कॉलेज से बतौर प्रोफेसर रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने आला हजरत के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर पीएचडी की है। डॉ. शम्स अब तक आला हजरत की शख्सियत पर 100 किताबें और अन्य विषयों पर 50 से ज़्यादा किताबें लिख चुके हैं। मुंबई में रहने के बावजूद उन्होंने बिहार के किशनगंज को ऐतिहासिक यूनिवर्सिटी के लिए चुना।
इस दौरे पर उनके साथ जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (दिल्ली) के रिसर्च स्कॉलर डॉ. मोहम्मद हैदर रज़ा भी बरेली आए। बरेली आगमन पर किला जामा मस्जिद के शहर शाही इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम, बरेली हज सेवा समिति के पम्मी ख़ाँ वारसी, मौलाना उवैस रज़ा ख़ाँ, मौलाना गुलाम रब्बानी,हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी जैसी प्रमुख हस्तियों ने डॉ. शम्स से मुलाकात की और किशनगंज में आला हजरत यूनिवर्सिटी के निर्माण के इस ऐतिहासिक कदम की पुरजोर सराहना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने आम जनमानस एवं परिजनों की सुविधा के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर आरओ वाटर प्लांट कराया स्थापित

Sun Jun 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आम जनमानस की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आरओ वाटर प्लांट स्थापित कराया।जिलाधिकारी ने आज इस आरओ वाटर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल […]

You May Like

Breaking News

advertisement