जिला कारागार रायबरेली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उद्घाटन, महानिदेशक ने किया निरीक्षण


रायबरेली। महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश, पी.सी. मीणा ने जिला कारागार रायबरेली में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कारागार परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया।
स्मारक के उद्घाटन के बाद महानिदेशक ने जिला कारागार की विभिन्न बैरकों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल बैरक, महिला बैरक सहित अन्य सभी बैरकों का भ्रमण किया तथा बंदियों से संवाद कर उनके मामलों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम एवं निरीक्षण के दौरान डॉ. रामधनी, रवि कुमार, प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, डॉ. सुनील अग्रवाल, डिप्टी जेलर जन्मेजय सिंह गौर, अंकित कुमार गौतम, सुमैया परवीन, धर्मपाल सहित कारागार विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महानिदेशक ने कारागार में संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों के कल्याण, सुरक्षा तथा सुधारात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को स्मरण करना तथा कारागार परिसर में राष्ट्रभक्ति एवं प्रेरणा का वातावरण सुदृढ़ करना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अध्यक्ष विक्रम सिंह की अपील, विशेष पंजीकरण कैम्प में सभी कोचिंग संचालक हों शामिल

Mon Jun 29 , 2026
अध्यक्ष विक्रम सिंह की अपील, विशेष पंजीकरण कैम्प में सभी कोचिंग संचालक हों शामिल रायबरेली। कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायबरेली के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने जनपद के समस्त कोचिंग संस्थानों के संचालकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष पंजीकरण एवं मानक अनुपालन कैम्प में अनिवार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement