एसआरएमएस रिद्धिमा में नाटक ‘द प्रपोजल्स’ का मंचन अहंकार, रिश्तों की जटिलता और प्रेम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेलीः एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (28 जून 2026) शाम एंटोन चेखब लिखित और जय सिंह निर्देशित नाटक ‘द प्रपोजल्स’ का मंचन किया गया। अलीगढ़ की रंगसाज आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से प्रस्तुत यह नाटक एंटोन चेखव के दो प्रसद्ध हास्य नाटकों “द प्रपोजल” और “द बेयर” पर आधारत रहा। इसमें मानवीय अहंकार, रिश्तों की जटिलताओं और प्रेम की अप्रत्याशित प्रकृति को हास्य और व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नाटक में ऐसे पात्रों की कहानी दिखाई गई, जो अपने-अपने स्वभाव, जिद और पूर्वाग्रहों के कारण लगातार टकराते रहते हैं। कहीं विवाह प्रस्ताव बहस और झगड़े में बदल जाता है, तो कहीं पैसों के लेन-देन का विवाद अप्रत्याशित भावनात्मक संबंध का रूप ले लेता है। छोटी-छोटी बातों पर होने वाले संघर्ष हास्यास्पद परिस्थितियाँ पैदा करते हैं और दर्शकों को हँसी के साथ-साथ आत्मचिंतन का अवसर भी देते हैं। नाटक चेखव की विशिष्ट व्यंग्यात्मक शैली को समकालीन संवेदनाओं के साथ जोड़ते हुए यह प्रश्न उठाता है कि क्या प्रेम और रिश्ते तक से बनते हैं या उन भावनाओं से जो अक्सर सबसे अप्रत्याशत क्षणों में जन्म लेती हैं। हास्य, व्यंग्य, तकरार और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर यह नाटक दर्शाता है कि कभी-कभी सबसे गहरे रिश्तों की शुरुआत सबसे तीखे संघर्ष से होती है। नाटक “द प्रपोज़ल” के मुख्य पात्र माइकल डिसूज़ा की भूमिका खुद इसके निर्देशक जय सिंह ने निभाई। स्टीफन की भूमिका अनुज श्रीकृष्णा, नताल्या 1 की भूमिका वंदना और नताल्या 2 की भूमिका आरजू सिद्दीकी, केयर टेकर ल्यूका की भूमिका नकुल, फौजी की भूमिका स्मिरनोव ने निभाई। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.रीता शर्मा सहित शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोल्डन बाबा का जमसर गांव में हुआ आगमन, योगी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ 75 जिलों की पदयात्रा जारी

Mon Jun 29 , 2026
गोल्डन बाबा का जमसर गांव में हुआ आगमन, योगी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ 75 जिलों की पदयात्रा जारी आजमगढ़। सगड़ी क्षेत्र के जमसर गांव स्थित आर.पी. राय ‘सोनू’ के आवास पर रविवार को मनोजानंद गिरी उर्फ़ गोल्डन बाबा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement