मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


आजमगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सोमवार को मोर्चा खोलते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मनरेगा में पारदर्शिता बढ़ाने, श्रमिकों के हितों की रक्षा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मनरेगा योजना में फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी हाजिरी और गलत भुगतान जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे वास्तविक मजदूरों का हक प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की कि फर्जी जॉब कार्डों की जांच कर उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए तथा नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) ऐप के माध्यम से फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 252 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन, महिला मेट का मानदेय 370 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कार्य दिवस तथा रोजगार सेवकों का मासिक मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किए जाने की भी मांग उठाई गई।
संगठन ने यह भी मांग की कि फर्जी हाजिरी और गलत भुगतान के मामलों में संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और कार्यक्रम अधिकारी की सीधे जवाबदेही तय की जाए, ताकि योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, हरी गोपाल मौर्य, गंगा प्रकाश, लाल बहादुर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली- भामाशाह जयंती पर राज्य कर विभाग ने मनाया व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

Mon Jun 29 , 2026
रायबरेली से विपिन राजपूत की रिपोर्ट रायबरेली। राज्य कर विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर शहर स्थित आरडीए कम्युनिटी सेंटर में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर अनुपालन और राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को […]

You May Like

Breaking News

advertisement