उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु श्री मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा ब्रीफिंग आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 जनपद बरेली में दिनांक 02.07.2026, 03.07.2026 व 04.07.2026 को 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी, जिसमें 37,710 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली महोदय के निर्देशन में परीक्षा को पूर्ण सुचिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किये गये हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर 221 पुलिस कर्मियों (51 उपनिरीक्षक, 102 मुख्य आरक्षी/आरक्षी एवं 68 महिला मुख्य आरक्षी/महिला आरक्षी) की ड्यूटियां लगायी गयी हैं।
इसी क्रम में श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा TET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पुलिस लाइन, बरेली सभागार में ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
साथ ही महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौधे ईश्वर का रूप हैं : डा अरुण कुमार , डी.ए.वी. कालेज में हुआ पौधारोपण

Thu Jul 2 , 2026
दीपक शर्मा )जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सत्र का पहला कार्यक्रम पौधारोपण बुधवार को सिविल लाइंस स्थित डी.ए.वी.कालेज के मैदान पर हुआ। जिसमें 50 से ज्यादा नीम,पीपल,आंवला,अर्जुन,जामुन और अशोक के पौधे लगाए गए। पौधा वितरण का भी कार्यक्रम हुआ। पौधे लगाते समय कार्यक्रम के […]

You May Like

Breaking News

advertisement