
दीपक शर्मा )जिला संवाददाता )
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सत्र का पहला कार्यक्रम पौधारोपण बुधवार को सिविल लाइंस स्थित डी.ए.वी.कालेज के मैदान पर हुआ। जिसमें 50 से ज्यादा नीम,पीपल,आंवला,अर्जुन,जामुन और अशोक के पौधे लगाए गए। पौधा वितरण का भी कार्यक्रम हुआ। पौधे लगाते समय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण जलवायु परिवर्तन वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि पौधे ईश्वर का रूप हैं यह ऑक्सीजन देकर हमें जिंदा रखे हुए हैं। इनकी पूजा और सेवा करें। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना संयोजक इं. ए. एल.गुप्ता, राजेश सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सक्सेना, सुनील शर्मा,अखिलेश कुमार, गंगा राम पाल,ब्रजेश सक्सेना, शिफालिका, डा. अतुल वर्मा, मधु वर्मा, वीना रस्तोगी, अनिल गुप्ता और विद्यालय के प्रबंधक अमित सक्सेना शामिल हुए। ब्रह्माकुमारी नीता दीदी को मुख्य अतिथि डा.अरुण कुमार ने सम्मानित किया। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।


