बीजेपी के रोड शो भविष्य में अध्यापक बनने का सपना देख रहे युवा वर्ग टेट परीक्षा से वंचित करके युवाओं को ही सड़क पर ला दिया

बीजेपी के रोड शो भविष्य में अध्यापक बनने का सपना देख रहे युवा वर्ग टेट परीक्षा से वंचित करके युवाओं को ही सड़क पर ला दिया

02 जुलाई 2026 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़

बदायूं 02 जुलाई के लिए बदायूं में आसपास विशेष कर बरेली और पीलीभीत के परीक्षार्थी टेट परीक्षा देने के लिए आए हुए थे और बीजेपी का कल रोड शो था जिस कारण से बदायूं में ट्रैफिक जाम रहा और बरेली तथा आसपास के जिलों से आने वाले परीक्षार्थी इस जाम में फंस गए और परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचने से उनके भविष्य की योजना पर पानी फिर गया ।यह कैसी विडंबना है जो नेता स्वयं अध्यापक है उनके द्वारा ऐसी संवेदनहीनता दिखाने से युवा वर्ग में बेहद नाराजगी पैदा करने वाला है अनेक बालक बालिकाएं किराये की गाड़ी करके अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर के दूसरे जनपदों से परीक्षा देने यहां पहुंचे थे लेकिन अफसोस नवादा और बरेली से तथा नगर के अंदर आने वाले सभी रास्तों में भाजपा के रोड शो के कारण बेहद जाम हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई जिससे यह परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा नहीं दे सके यह इन नेताओं की संवेदनहीनता और दायित्वहीनता को परिलक्षित करता है तथा पेट्रोल और डीजल की कम प्रयोग करने की प्रधानमंत्री की मंशा और संदेश पर केवल स्कूटी और मोटरसाइकिल से चलकर फोटो खिचबाकर उसके बाद इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिलों में ईंधन का मिस यूज करना प्रधानमंत्री के संदेश का भी माखोल उड़ाना है इसकी पूरे बदायूं में और आसपास के जिलों में बीजेपी की प्रति लोगों में काफी आक्रोश है ऐसे नेता आगे आने वाले चुनाव में बीजेपी को समस्या खड़ी करेंगे और हाई कमान के लिए मुसीबत बनेंगे। बदायूं की प्रशासन ने भी कई दिन पहले टीईटी परीक्षा से संबंधित ऐसी रुम में बैठकर बैठकैं की थीं और उन्हें भी पहले से रोड शो की जानकारी थी उसके बाद भी प्रशासन ने कोई भी सही व्यवस्था नहीं बनाई इससे प्रशासन की भी संवेदनहीनता प्रकट होती है ऐसा संविधनहीन प्रशासन वर्तमान सरकार के लिए अप्रत्यक्ष रूप से जनता में आक्रोश भरने का तथा विरोध उत्पन्न करने का काम कर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement