नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों के लिए उम्मीद की किरण : मोहन राणा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी

क्षत्रिय राजपूत सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सांसद कार्यालय में हुआ अभिनंदन।

कुरूक्षेत्र,7 जुलाई : क्षत्रिय राजपूत सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रधान मोहन राणा चनालहेड़ी की अध्यक्षता में मोहन नगर स्थित जिंदल हाउस में पहुंचकर सांसद कार्यालय की योजनाओं के बारे में जाना। इस अवसर पर सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को तिरंगा भेंट करके सांसद नवीन जिंदल की ओर से उन्हें बधाई दी तथा समाज के विकास के लिए किए जाने वाले प्रत्येक कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने सांसद नवीन जिंदल द्वारा चलाई गई यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की सराहना की। क्षत्रिय सभा के प्रधान मोहन राणा ने कहा कि राजपूत धर्मशाला के तत्वाधान में महाराणा प्रताप विद्यालय बच्चों को शिक्षित करने का कार्य लंबे समय से कर रहा है। महाराणा प्रताप विद्यालय में भी अनेक बच्चे ऐसे हैं। जिन्हें आर्थिक रूप से मदद की जरूरत है। सांसद नवीन जिंदल द्वारा चलाई गई यशस्वी छात्रवृत्ति योजना से इन बच्चों को भी विशेष रूप से लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए क्षत्रिय राजपूत सभा सांसद नवीन जिंदल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी । उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आएं, ताकि वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस योजना का दायरा और अधिक विस्तृत करते हुए अब प्राथमिक कक्षा से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाले उन छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है, जिनका पालन- पोषण विधवा या सिंगल मदर द्वारा किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत फीस नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा वहन की जा रही है। वहीं अनाथ बच्चों की 100 प्रतिशत फीस का भुगतान भी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राजबीर राणा, सुरेंद्र जलबेहड़ा, सुरेश राणा बीबीपुर, नरेंद्र फरल, सतपाल नंबरदार ट्योंठा, पितांबर राणा, सुरेंद्र राणा कैशियर, सचिव सुगमपाल राणा, कृष्ण भूना, विक्रम जलबेहड़ा, श्याम सिंह, मोहन सिंह चनालहेड़ी, फूल सिंह गौंध, किशोर राणा, संयुक्त सचिव मोहकम सिंह राणा,होशियार सिंह ककहेड़ी, महिंद्र बाता, भीम सिंह नाचरौन, ओमबीर राणा, रणदीप बीबीपुर, राजेंद्र राजौंद, थानेसर इंचार्ज बलविंद्र सिंह, डॉ. राज कुमार, आकाश राणा, राजेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों के लिए उम्मीद की किरण : मोहन राणा

Tue Jul 7 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी क्षत्रिय राजपूत सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सांसद कार्यालय में हुआ अभिनंदन। कुरूक्षेत्र,7 जुलाई : क्षत्रिय राजपूत सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रधान मोहन राणा चनालहेड़ी की अध्यक्षता में मोहन नगर स्थित जिंदल हाउस में पहुंचकर सांसद कार्यालय […]

You May Like

advertisement