
नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : देश की प्रसिद्ध पर्वतारोही, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं हरियाणा पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) श्रीमती ममता सोधा को 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स 2026 में “प्रशासनिक रत्न सम्मान” दिया जाएगा, आज उन्नत भारत संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने घोषणा की।
डॉ. सुषमा नाथ ने कहा महिला शक्ति की मिसाल, भारत की वीर बेटी ममता सोधा द्वारा किए गए कार्य हर बेटी के लिए एक प्रेरणा है। इस वर्ष उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से उनको सम्मानित कर हम समाज में जनचेतना का प्रसार करेंगे, जिससे देश भर में उनकी ख्याति और भी बेटियों को प्रेरित करती रहे।
ममता सोधा ने वर्ष 2010 में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर भारत का गौरव बढ़ाया। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2014 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मानित किया। वर्तमान में वे हरियाणा पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, साहस, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को सम्मानित करते हुए उन्हें 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स 2026 में “प्रशासनिक रत्न सम्मान” प्रदान किया जाएगा।
उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड्स 2026 परिवार की ओर से पद्मश्री श्रीमती ममता सोधा को हार्दिक शुभकामनाएँ।


