हाइड्रोजन ट्रेन से शुरू होगा स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन का नया युग : सुमन सैनी

उपाध्यक्षा सुमन सैनी
ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से गांव किशनगढ़ के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की करी घोषणा।
गांव मथाना में झाड़ू लगाकर पिपली मंडल के स्वच्छता अभियान की करी शुरुआत।
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए साइकिल, ई रिक्शा, इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों का करें प्रयोग।

लाडवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 जुलाई : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को हरित एवं आधुनिक परिवहन के नए युग में प्रवेश कराएंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में पहली बार इको फ्रेंडली कार्यक्रम का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश और उत्साह है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी गांव मथाना में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले उन्होंने गांव मथाना से पिपली मंडल के स्वच्छता अभियान की स्वयं झाड़ू लगाकर शुरुआत की और पौधा रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत गांव किशनगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबंधित किया और 17 जुलाई को होने वाले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन के उद्घाटन और सिख संग्रहालय के शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से गांव किशनगढ़ के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसके साथ ही लाडवा के सभी गांवों और शहरी क्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है। विधानसभा के सभी नागरिकों की सुनवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हल्का वासियों के लिए सीएम हाउस के 24 घंटे दरवाजे खोले हुए हैं, जहां पर किसी भी समय पहुंचकर नागरिक अपनी समस्या, परेशानी को सुना सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के सभी कामों को बिना किसी देरी के करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही यातायात और जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं कुरुक्षेत्र में बनने वाला आधुनिक सिख म्यूजियम धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी नागरिक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए साइकिल, ई रिक्शा, इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों का प्रयोग करें।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन सतीश मथाना, चेयरमैन निर्मल सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सतबीर मंगोली, पूनम सैनी, परमजीत कश्यप, राजकुमार बेदी, हरमेश सैनी, रवि कुमार मथाना, बलजिंद्र कौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुशल युवा उद्यमिता को अंतिम लक्ष्य बनाएं : प्रोफेसर दिनेश कुमार

Wed Jul 15 , 2026
विश्व युवा कौशल दिवस पर दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित समारोह में एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया देश भर से आए युवाओं को सम्बोधित।एसवीएसयू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन। पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 जुलाई : फिक्की द्वारा दिल्ली […]

You May Like

Breaking News

advertisement