छात्र-युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा जेजेपी ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : युवा जननायक जनता पार्टी (युवा जेजेपी) ने प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश पायलट के नेतृत्व में उपायुक्त कुरुक्षेत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 20 जुलाई को नई दिल्ली में छात्र-युवाओं के शांतिपूर्ण मार्च के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
युवा जेजेपी नेताओं ने कहा कि देशभर से छात्र-युवा रोजगार, शिक्षा और छात्र अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार देता है।
ज्ञापन में मांग की गई कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल छात्रों और युवाओं को समुचित उपचार व सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा भविष्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर बल प्रयोग न हो। राजेश पायलट ने कहा कि युवा जेजेपी छात्र-युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष राजेश पायलट घराडसी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मुकीमपुरा, इनसो जिला अध्यक्ष विक्रांत, इनसो जिला चेयरमैन शिवांश शर्मा, युवा हलका प्रधान साहिल लाडवा, युवा हलका प्रधान हिमांशु, यशपाल चुड़ूनी, अजय बाजीगर एवं लक्की काजल आदि भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुखभंजन मंदिर में हवन यज्ञ, भक्तों ने की सुख-शांति की कामना

Tue Jul 21 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : शहर के प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वीर बजरंगी के भक्तों ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूर्णाहुति अर्पित की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।हवन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement