कंपोजिट विद्यालय नकफुलहा में बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट, खिले मासूमों के चेहरे

कंपोजिट विद्यालय नकफुलहा में बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट, खिले मासूमों के चेहरे

दिनांक: 22 जुलाई 2026
स्थान: रायबरेली
संवाददाता: विपिन राजपूत
सतांव/रायबरेली। विकासखंड सतांव स्थित कंपोजिट विद्यालय नकफुलहा में बीते मंगलवार, 21 जुलाई को छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को लोवर एवं टी-शर्ट का वितरण किया गया, जिसे पाकर मासूम बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद रायबरेली के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कंपोजिट विद्यालय नकफुलहा के बच्चों को यह लोवर और टी-शर्ट आदरणीय अतुल गुप्ता जी एवं उनके सुपुत्र सागर गुप्ता जी के सौजन्य से प्रदान की गई। मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता जी ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को पोशाक सौंपी। नई लोवर-टीशर्ट पाकर बच्चों में अपार उत्साह और प्रसन्नता देखी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के प्रोत्साहन के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कुछ न कुछ बेहतर किया जाए। छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों का हौसला बढ़ता है, विद्यालय का माहौल खुशनुमा होता है और बच्चे पूरे मन से पढ़ाई की ओर आकर्षित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ललिता देवी, श्री चंद्रमणि बाजपेई जी, सतांव मीना मंच की नोडल प्रभारी श्रीमती सविता सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने भामाशाह अतुल गुप्ता एवं उनके परिवार के इस सराहनीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री प्रिंस चावला ने अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया

Wed Jul 22 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 22 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुखदास में प्रिंस चावला ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी एवं धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आनंद प्राप्त किया। सोनू बंसी ने मां के प्यार की महत्वत्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement