शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर का शानदार परीक्षा परिणाम

उत्तर बस्तर कांकेर 22 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा घोषित डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग छठवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र तीजेन्द्र कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। लाकेश कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा दानेश्वर ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अन्य सफल विद्यार्थियों में रेणुका 80.2 प्रतिशत, कुसुम 79.2 प्रतिशत, भावना 78.4 प्रतिशत, तनीषा 77.2 प्रतिशत, अंजलि ठाकुर 75.1 प्रतिशत, सोनम 73.9 प्रतिशत तथा हिमांशी 60.4 प्रतिशत शामिल हैं। संस्था के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और प्राध्यापकों का परिणाम बताया है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसरएसबीआई आरसेटी द्वारा 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

Wed Jul 22 , 2026
कोण्डागांव, 22 जुलाई 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), कोण्डागांव द्वारा 30 दिवसीय निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ […]

You May Like

Breaking News

advertisement