डीएम व एसपी ने सावन मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम व एसपी ने सावन मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

रायबरेली- 25 जुलाई 2026,
आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाल्हेश्वर मंदिर ऐहार, गेंगासो गंगा घाट तथा डलमऊ गंगा घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगा घाटों एवं मंदिर परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बनी रहे तथा साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का सुव्यवस्थित संचालन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात संचालन के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू की जाए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रमुख स्थलों पर प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस तथा चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें

Sun Jul 26 , 2026
रिपोर्टर विपिन राजपूत महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए दिये निर्देश महिला जनसुनवाई में प्राप्त हुई 16 शिकायते रायबरेलीः- 25 जुलाई 2026उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पुनम द्विवेदी […]

You May Like

Breaking News

advertisement