
जय सियाराम ग्रुप द्वारा ‘हम हैं सुपरस्टार’ व ‘अवध प्रीमियर लीग’ का भव्य शुभारंभ
अयोध्या (पंकज पाठक) | 26 जुलाई 2026
जय सियाराम ग्रुप ऑफ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में रविवार को एक निजी होटल में “हम हैं सुपरस्टार (टैलेंट हंट)” और “JSR अवध प्रीमियर लीग” का भव्य आयोजन और शुभारंभ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि दिग्विजय प्रताप सिंह व तुषार तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान JSR वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा मिश्रा, मैनेजर डॉ. अरविंद मिश्रा, डायरेक्टर दीपक तिवारी, CEO राम आशीष यादव और अयोध्या क्रिकेट अकादमी के सचिव रजनीकांत उपाध्याय मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा मिश्रा और पदाधिकारियों ने बताया कि JSR “हम हैं सुपरस्टार” और “JSR अवध प्रीमियर लीग” का मुख्य उद्देश्य अयोध्या, पूर्वांचल तथा प्रदेश के अन्य जिलों के उभरते सितारों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस पहल के जरिए युवाओं को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने खेलों व कला का प्रतिनिधित्व कर सकें।
इस अवसर पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, अनिल यादव, अखंड यादव, मुकेश मिश्रा, राहुल, एडवोकेट शैलेंद्र द्विवेदी, तक्षशिला कोचिंग के डायरेक्टर संतोष मिश्रा, सोनू मिश्रा, अर्जुन यादव, प्रदीप एवं आशुतोष उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

