आई.टी.आई. कुलीपोटा में 13 अगस्त को होगा रोजगार मेला का आयोजन

जांजगीर-चांपा 08 अगस्त 2026। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 दिन गुरूवार को रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे से आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर चांपा में किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के चार नियोजक श्रमइन टैलेंट प्रा.लि. नोयडा, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड जांजगीर, स्वतंत्र माईक्रो फाईनेन्स एवं कॉग्नीज़न्स मैनेजमेंट सर्विस, सूरत गुजरात शामिल होंगे। जिसमें टेक्नीशियन के 100 पद, फील्ड ऑफिसर 30, कलेक्शन ऑफिसर ऑफिसर 10, टू व्हीलर सेल्स फाइनेन्सर 10, पर्सनल लोन ऑफिसर 10, बिजनेस लोन ऑफिसर 10, कलेक्शन ऑफिसर 05, जनरल फाइनेंस ऑफिसर 10, फोरमेन 07, स्टील फिटर 50, कारपेटर 50, मेशन 07, कुक 10, हेल्पर 150 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता जैसे 12वी, आई.टी.आई, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जाजंगीर चांपा, बलौदा, अकलतरा, सक्ती, पामगढ़, डभरा, छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। कॉग्नीज़न्स मैनेजमेंट सर्विस का कार्यक्षेत्र सूरत गुजरात रहेगा। नियोजकों द्वारा वेतनमान न्यूनतम 10000 से 23830 रुपए निर्धारित की गई है।
रोजगार मेला में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।



VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़: तृतीय दीक्षांत समारोह 11 अगस्त को, पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया होंगे मुख्य अतिथि​

Sun Aug 9 , 2026
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़: तृतीय दीक्षांत समारोह 11 अगस्त को, पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया होंगे मुख्य अतिथि​आजमगढ़:महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय दीक्षांत समारोह आगामी 11 अगस्त 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शहर के प्रतिष्ठित शिबली नेशनल कॉलेज के स्मार्ट क्लास में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored