अग्रवाल सभा का भव्य हरियाली तीज मेला 15 अगस्त को त्रिवटी नाथ मंदिर में होगा आयोजित

अग्रवाल सभा का भव्य हरियाली तीज मेला 15 अगस्त को त्रिवटी नाथ मंदिर में होगा आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी (रजि.) बरेली के तत्वाधान में आगामी 15 अगस्त शनिवार को श्री कृष्ण कथा स्थल, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर (जीआरएम स्कूल के सामने) में हरियाली तीज मेला दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस संदर्भ में आलमगिरीगंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में बुधवार को आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि मेले में आमत्रित अतिथि अर्बन कॉपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रुति गंगवार व केशलता हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. लता अग्रवाल मौजूद रहेंगी। संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाली तीज मेले में नये अंदाज के साथ महिलाओं व बच्चों के लिए हैण्डीक्राफ्ट, ज्ञानवर्धक स्टॉल लगेंगे। मुख्य आकर्षण मेहंदी, मिक्की माउस, झूले, स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल होंगे। फैन्सी ड्रेस, ग्रुप सांस्कृतिक डांस, लॉन्ग एवं हैल्दी हेयर, मेहंदी प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, लकी ड्रा, म्यूजीकल चेयर, स्पॉट इवेंट, मेला क्वीन व मिस मेला मेला क्वीन क्वीन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। उपरोक्त कार्यक्रमों में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिये जायेंगे। मेला संयोजक डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. नीरू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि को बनाया गया है। मेला प्रायोजक निर्मल रिर्साट व राजश्री गुप्र हैं।
मीडिया प्रभारी एड़. हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि फैंसी ड्रेस कंपटीशन में 5 वर्ष से 10 वर्ष तक, कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 5 से 10 वर्ष, सीनियर वर्ग में 10 वर्ष से 20 वर्ष तक, मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 12 वर्ष तक व सीनियर वर्ग में 12 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग को सम्मलित किया जायेगा। मेले में आने वाले सभी बंधु व प्रतियोगियता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना आधार कार्ड अवश्य साथ लेकर आयें। प्रोफेशनल प्रतिभागी मान्य नहीं होंगे।
बैठक में अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल, महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीडिया प्रभारी एड़. हर्ष कुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, डॉ नीरू अग्रवाल, पराग अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि अग्रबंधुगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसार जिसे त्यागता है उसे शिव करते हैं स्वीकार - सुमन शर्मा

Wed Aug 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्रावण मास के शिवरात्रि पर्व पर हिन्दू जागृति मंच द्वारा श्री शिव मंदिर, मंडी किशनदास सराय में भव्य सामूहिक आरती एवं शिव चर्चा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आरती संपन्न हुई। […]

You May Like

Breaking News

advertisement