पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा कांवड़ पुलिस सहायता केन्द्र एवं थाना सीबीगंज का निरीक्षण

जनपद बरेली से दीपक शर्मा जिला ब्यूरो चीफ

बरेली : श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत झुमका तिराहा स्थित कांवड़ पुलिस सहायता केन्द्र की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था, सतर्कता एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा झुमका तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा PRV ड्यूटी भी चेक की गई।
तत्पश्चात थाना सीबीगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीनी के दामों में तेजी से व्यापार मंच नाराज, गरीब परिवारों को हर माह 5 किलो मुफ्त चीनी देने की मांग

Sun Aug 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चीनी की कीमतों में पिछले 15 से 20 दिनों में 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि बढ़ती महंगाई […]

You May Like

advertisement