
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर अलखनाथ प्रभाग की वार्डन पोस्ट राजेंद्र नगर की माह अगस्त की मासिक बैठक का आयोजन डिप्टी डिवीजन वार्डन हरीश भल्ला जी, डिप्टी डिवीजन वार्डन (R) कवलजीत सिंह जी व स्टाफ ऑफिसर टू डिवीजन वार्डन गीता शर्मा के मार्गदर्शन व दिशानिर्देशन में हुआ।
राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर राजेंद्र नगर पोस्ट ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। डिप्टी डिवीजन वार्डन हरीश भल्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री बांके बिहारी मंदिर पर श्री कृष्ण जन्म महोत्सव मेले में पूरी सतर्कता के साथ अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए सभी वार्डन ड्यूटी करेंगे।
डिप्टी डिवीजन वार्डन (R) कवलजीत सिंह ने निर्देश दिए कि सभी वार्डन भ्रमण करते रहे और यातायात व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करते रहें। स्टाफ आफिसर टू डिवीजन वार्डन गीता शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के संपर्क में लगातार बने रहें आपस में ताल मेल के साथ ही ड्यूटी करें।
इस बीच अलखनाथ प्रभाग के पोस्ट वार्डन (R) पवन कालरा और राजेंद्र नगर पोस्ट के पोस्ट वार्डन हरपाल मौर्य डिप्टी पोस्ट वार्डन संजीव अवस्थी सेक्टर वार्डन अनुराधा शर्मा, रवीश कौशिक, धीरज कुमार, विष्णु अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, संदीप सिंह, पुनीत अग्रवाल, सुशांत पांडे, ब्रह्मानंद भारती व कुशल पाल सिंह मौजूद रहे हैं।


