नेहरू हॉल आजमगढ़ में सपा की शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC प्रत्याशी कमलेश यादव को जिताने का आह्वान

नेहरू हॉल आजमगढ़ में सपा की शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC प्रत्याशी कमलेश यादव को जिताने का आह्वान

आजमगढ़ (30 अगस्त 2026):

नेहरू हॉल आजमगढ़ में रविवार को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एम.एल.सी. निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश यादव के समर्थन में एक विशाल शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की तथा संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।

भाजपा सरकार शिक्षा और लोकतंत्र को खत्म करने पर उतारू: राम प्रसाद चौधरी

मुख्य अतिथि एवं बस्ती से सांसद राम प्रसाद चौधरी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को खत्म करने में लगी है। वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति दयनीय है, लेकिन सरकार संवेदनशून्य हो चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में शिक्षकों की मांगों और मानदेय का पूरा ख्याल रखा जाता था, जिसे योगी सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर संचालन समितियां बनाकर सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिक्षकों की लड़ाई सिर्फ सपा ही लड़ सकती है: धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों का गढ़ है और यहां से पूरे देश में एक मजबूत राजनीतिक संदेश जाता है। उन्होंने शिक्षकों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए गोलबंद होने तथा कमलेश यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह जीत भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी: लाल बिहारी यादव

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष (शिक्षक एमएलसी) लाल बिहारी यादव ने कहा कि जिस तरह सपा ने वाराणसी से शिक्षक व स्नातक सीट पर जीत दर्ज की थी, उसी तरह गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर कमलेश यादव की जीत आगामी दिनों में भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित होगी। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों को उनके हक और अधिकार दिलाने का वादा किया।

वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का रहा जमावड़ा

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुख्य अतिथि को विश्वास दिलाया कि जिले के सभी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।

​गोष्ठी को पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, डॉ. एच.एन. सिंह पटेल, पूजा सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, डॉ. रामदुलार राजभर सहित कई गणमान्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, प्रबंधक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement