भिटौरा पुलिया के पास हार्डवेयर और परचूनी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बा फतेहगंज पश्चिम के लोधी नगर चौराहे से शाही जाने वाली सड़क पर भिटौरा पुलिया के पास स्थित एक हार्डवेयर और परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा एवं भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, भाजपा नेता मेंला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद उन्होंने दुकानदार मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी भिटौरा पुलिया के पास डिंपल गुप्ता, आकाश गुप्ता की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा अधिकांश सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी के.के. बंसल ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में सफलता मिली।
आग लगने की सूचना पर घटना की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस फोर्स लेकर तुरंत मौके टीम ने राहत की सांस ली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग़ज़लकार दुष्यंत सदी के महानायक थे 93 वीं जयंती पर बृजेन्द्र अकिंचन को मिला दुष्यंत स्मृति सम्मान

Wed Sep 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को बिहारीपुर स्थित एक सभागार में सदी के महान ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार की 93 वीं जयंती पर एक विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रणधीर प्रसाद गौड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement