सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन संपन्न, 18 सितंबर को डाले जाएंगे वोट

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन संपन्न, 18 सितंबर को डाले जाएंगे वोट

आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संघ के सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्रा और वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश राय की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। चुनाव अधिकारी के अनुसारअध्यक्ष पद के लिए दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव और रफ़ीउल हसन अब्बासी ने पर्चा भरा है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एजाज आलम और त्रिभुवन नाथ तिवारी के बीच मुकाबला होगा। नामांकन के दौरान कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर जनार्दन राय, संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु विवेक तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए योगेश सिंह, सहमंत्री पुस्तकालय पद पर पंकज राय और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश ने अपना-अपना दावा पेश किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए शेषमणि तिवारी, वशिष्ठ राय, सोहन राम यादव और सूरज कुमार सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सर्वेश मौर्य ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, उपाध्यक्ष के दो पदों पर कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 18 सितंबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ समिति सदस्य प्यारे मोहन श्रीवास्तव, राजबहादुर यादव और शत्रुघ्न सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement