केयू रसायन विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश दुबे ने उद्घाटन संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सद्भाव की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, गायन एवं भाषण आदि प्रस्तुतियाँ दी गईं। इसके अतिरिक्त प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रो. परवीन, प्रो. हरदीप, डॉ. संगीता, डॉ. रितु, डॉ. सोहन लाल, डॉ. राजकमल, डॉ आशु चौधरी सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा नेपाल त्रासदी में दिवंगत एवं पीड़ित परिवारों के प्रति मौन रखकर संवेदना व्यक्त की गई

Fri Sep 4 , 2026
मातृभूमि सेवा मिशन अपने सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं केदायित्व का निर्वाह करते हुए नेपाल की भाषण त्रासदी में असहाय एवं अनाथ बच्चों को सब प्रकार से आवासीय निःशुल्क शिक्षा देने के लिए तैयार है। थानेसर, संजीव कुमारी 3 सितंबर : नेपाल में हुई प्राकृतिक त्रासदी एवं विनाशकारी बाढ़ में दिवंगतों […]

You May Like

Breaking News

advertisement