
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल (ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी) सनातन वैश्य महासभाके वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल आदि ने ठाकुरद्वारा मंदिर की भगवान श्री कृष्ण की पालकी की पूजा अर्चना की उसके बाद भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में निकली गई राधा कृष्ण एवं अन्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जो आकर्षण का केंद्र रही।
कस्बे में जगह जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मटकी फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत पुराना कपड़ा बाजार उसके बाद कस्बे की में बाजार में सीको वाली के सामने मुख्य मार्ग पर और नई बस्ती में सभासद प्रदीप गुप्ता के राधा कृष्ण, खाटू श्याम मंदिर एवं मोहल्ला ठाकुरद्वारा में नगर पंचायत के पास रिलायंस टावर वाली गली में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कपड़ा बाजार में मटकी फोड़ने वाले को 9 हजार रुपए और कस्बे की में बाजार में माटी फोड़ने वाले को सनातन वैश्य महासभा की कमेटी की तरफ से 11 हजार रुपए, और ठाकुर द्वारा मोहल्ले में मटकी फोड़ने वाले आदित्य सिंह को 5 हजर रूपए इनाम दिए गए।
जानकारी के अनुसार कस्बे में माखन मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा में झांकियों आकर्षक केन्द्र रही। कस्बे वासियों एवं व्यापारियों ने शोभायात्रा का फूल वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास प्रकाशी लाला के शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार में घूमती हुई लोधी नगर चौराहे होते हुए भिटौरा स्टेशन से होकर ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान मीरगंज क्षेत्रीय विधायक विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन केपी मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, राजकपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, दीपक गोयल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह। भाजपा नेता सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, पूर्व समाचार ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सर्राफा व्यापारी शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना भाई पटाखे वाले, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, मयंक अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी प्रवीन गोयल, श्याम सुंदर गुप्ता, सर्राफा व्यापारी नरेश ऐरन, कैलाश अग्रवाल, कमल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अमित गोयल, सतीश चच्चा, शीलू चौहान, दर्पण अग्रवाल, सतीश गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सौरभ पाठक, राजकुमार कश्यप, श्रेष्ठ सिंह, आदित्य सिंह उर्फ शुभ, कृष्णा सक्सेना आदि तमाम कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
सुरक्षा के मद्देनजर सीओ हाइवे देवेश सिंह थाना प्रभारी प्रवीन कुमार चौकी प्रभारी आदेश कुमार के साथ एक प्लाटून पीएसी मुस्तैद रही ।


