सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा 74 लाख का बजट : मनोहर

सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा 74 लाख का बजट : मनोहर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सन्निहित सरोवर पर 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महर्षि दधीचि ऋषि की प्रतिमा का किया अनावरण। सन्निहित सरोवर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सरंक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा ने मंत्रोच्चारण के बीच किया दीपदान, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र 23 दिसंबर : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 74 लाख रुपए का बजट पारित कर दिया है। इस बजट से सन्निहित सरोवर की कायाकल्प किया जाएगा और इस पवित्र और प्राचीन सन्निहित सरोवर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में सन्निहित सरोवर पर केडीबी और श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केडीबी की तरफ से 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महर्षी दधीचि की प्रतिमा का अनावरण किया और गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया। इस दीपदान कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने भी दीपदान किया। इस कार्यक्रम में श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक जय नारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक सुभाष सुधा को शॉल देकर सम्मानित किया और संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि देने पर आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा, मेहरचन्द मेहंदीरत्ता मेमोरियल ट्रस्ट मेहर बुक डिपो, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, गायत्री परिवार, श्रीमती ज्योति खंडेलपाल, बाल एवं महिला विकास सेवा समिति, प्राचीन श्री दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, पूर्वांचल छट पूजा, मानवतावादी विश्व संस्थान आदि संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थाओं के सहयोग से सन्निहित सरोवर को आध्यात्मिक दृष्टिï से ओर अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दीपदान के दौरान संस्थाओं के द्वारा कुछ मांगे रखी गई थी, जिन्हें पूरा किया गया है। इस सरोवर के विकास के लिए 74 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए है, एजेंसी को टेंडर दे दिया गया है, इस सरोवर पर 75 फव्वारे, टूटे हुए पत्थरों को बदला जाएगा। सरोवर के दोनों प्रवेश द्वारों पर भव्य गेट लगाए जाएंगे, 2 वाटर कूलर, सूर्य द्वार के पास प्लांटेशन और पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, पानी निकासी के लिए प्रबंध किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए अगर कुछ शेष विकास कार्य रह जाएंगे, उन विकास कार्यों को विधायक सुभाष सुधा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस सरोवर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। इस पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने एक बड़ा स्वरूप धारण कर लिया है। इस महोत्सव का इंतजार देश-दुनिया में बेसब्री के साथ किया जाता है। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, एडीएम सोनू राम, वाईस चेयरमैन जयसिंह पाल, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, विजय नरुला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हीरक जयंती: केंद्रीय विद्यालय बी ई जी पुणे में धूमधाम से मनाया गया उत्सव

Sun Dec 24 , 2023
हीरक जयंती: केंद्रीय विद्यालय बी ई जी पुणे में धूमधाम से मनाया गया उत्सव। सेंट्रल डेस्क – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 मुख्य अतिथि रहे लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कनाल, सभा में अध्यक्ष राज आल्विन देवदास ने दी जानकारी। पुणे, 23 दिसंबर : आज केंद्रीय विद्यालय बी ई जी […]

You May Like

advertisement