एक प्रयास सोसाइटी द्वारा महाकुंभ प्रयागराज हेतु फिरोजपुर से बस यात्रा की गई रवाना

एक प्रयास सोसाइटी द्वारा महाकुंभ प्रयागराज हेतु फिरोजपुर से बस यात्रा की गई रवाना

(पंजाब)फिरोजपुर 10 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

आस्था के महा पर्व महाकुंभ में देश भर से लोग अमृत स्नान के लिए भारी मात्रा में प्रयागराज जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पारिवारिक बस यात्रा प्रयागराज, त्रिवेणी स्नान, संगम घाट के लिए( माघ पूर्णिमा )12 फरवरी के अमृत स्नान हेतु फिरोजपुर काशी नगरी मोदी मिल रोड नजदीक मनजीत पैलेस से रवाना की गई सरबजीत शर्मा सनी ने जानकारी दी कि इस बस कि रवानगी की रसम स्वामी विद्यानंद जी महाराज जी की अध्यक्षता में संदीप मोंगा जी द्वारा अदा की गई ये बस अलौकिक धार्मिक स्थलों के लिए 9 फरवरी से 13 फरवरी तक यात्रा पर रहेगी इस यात्रा में भोजन और रहने की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी स्वामी विद्यानंद जी महाराज द्वारा बताया गया की 144 वर्षों उपरांत यह भव्य संयोग बना है इसलिए महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए सभी को जरूर जाना चाहिए और पुण्य प्राप्त करना चाहिए इस मौके पर एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोविंदपुर में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन

Mon Feb 10 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत आज अपने ब्लॉक डलमऊ की ग्राम सभा भीरा गोविंदपुर में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के उपलक्ष में मुख्य अतिथि के रूप में रहना हुआ

You May Like

Breaking News

advertisement