थाना इज्ज़तनगर, बरेली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो खोखा, दो कारतूस एवं स्कूटी बरामद

थाना इज्ज़तनगर, बरेली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो खोखा, दो कारतूस एवं स्कूटी बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उ०नि० विकास कुमार मय उ०नि० मुनेन्द्र सिंह, हे०कां० रामनरेश, है०कां० प्रीतम, है०कां० धनीश सक्सेना, है०कां०विशाल एवं कां0 मनीष मलिक थाना इज्जतनगर, बरेली के साथ शान्ति व्यवस्था व चैकिंग सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन / तलाश वाॅछित अभियुक्त व अपराधों की रोकथाम में रवाना होकर थाना क्षेत्र में ग्राम मुडिया अहमदनगर से सैदपुर चुन्नीलाल की तरफ जाने वाले रास्ते पर पैट्रोलिंग में थे। इस दौरान जब यह पुलिस टीम सैदपुर बाग पुलिस बूथ से 100 मीटर पहले पहुंची तो सैदपुर-चुन्नीलाल की तरफ से एक स्कूटी पर दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जो पुलिस टीम को देखकर पुलिस बूथ से सहारा ग्राउण्ड की तरफ मुड़कर भागने लगे। शक होने पर जब इन संदिग्धों का पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो आगे जाकर यह लोग स्कूटी सहित गिर गये और अपने को पुलिस से घिरता देखकर इनमें से एक व्यक्ति ने तमन्चा निकालकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे है०कां० धनीश घायल हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की आयु जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त भी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा अभियुक्त मौके से भागने में सफल हो गया। घायल अभियुक्त का नाम फैजा़न पुत्र हसनैन (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी मौहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना फरीदपुर जिला बरेली ज्ञात हुआ, जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 270 ₹ नकद व एक स्कूटी बरामद हुई। घायल अभियुक्त द्वारा मौके से भागे अभियुक्त का नाम आसिफ पुत्र अली मोहम्मद नि0- पीर बहोड़ थाना इज्जतनगर, बरेली बताया गया है। प्रकरण में बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०- 03/26 धारा 109/351(3)/352 BNS व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना इज्ज़तनगर जनपद बरेली पर पंजीकृत किया गया। घायल अभियुक्त और पुलिस कर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास कुमार , उ० नि०मुनेन्द्र ,हे0कां0रामनरेश, हे0कां0 प्रीतम,हे0कां0धनीश सक्सेना (घायल),हे0कां0 विशाल,कां0मनीष मलिक, थाना इज्जतनगर, बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sat Jan 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जानकारी प्रसाद […]

You May Like

advertisement