Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए

महासमुंद 02 फरवरी 2026/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।
विधायक श्री सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया सिन्हा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। उन्होंने महानदी तट पर दीपदान कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और भावनाओं के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, लहरों पर पड़ती रोशनी और सामूहिक आरती का मनोहारी दृश्य उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गया।
इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री प्रकाश शर्मा, श्री रमेश साहू, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के श्री दाऊ लाल चंद्राकर, सरपंच सिरपुर श्रीमती पुष्पा के. माली सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel