महाशिवरात्रि पर्व पर कामधेनु मन्दिर में कामेश्वर नाथ महादेव का किया अभिषेक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
तावड़ू/फरीदाबाद 15 फरवरी : तावडू उपमंडल के अंतर्गत गांव बिस्सर स्थित कामधेनु आरोग्य संस्थान द्वारा कामधेनु मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हवन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विधिवत रूप से अग्नि देव को आहुति देते हुए संस्थापक डॉ. एस.पी गुप्ता एवं अध्यक्षा शशि गुप्ता द्वारा हवन किया गया । तत्पश्चात् कामेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, शिव-पार्वती विवाह तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक डॉ. एस.पी. गुप्ता, शशि गुप्ता,श्रीमती आशा विष्णु भगवान, उपाध्यक्षा ऊषा गर्ग, सीए सुरेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रुचिर गुप्ता, किरण अग्रवाल, ब्रह्म दत्त, गौरीश, सुनील कुमार जांगड़ा, पं. सूर्यकान्त आचार्य, फतेहचन्द बंसल,पवन एवं आसपास के गाँव तथा विभिन्न स्थानों से आए गोभक्त श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर भारी संख्या में भाग लिया ।




