लोगों की आशा के अनुरूप शाहबाद के शहर और गांव का होगा विकास : डा. चिनार चहल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

एसडीएम डा. चिनार चहल ने शहर का किया औचक निरीक्षण, शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नपा अधिकारियों को दिए निर्देश।
लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा निवारण।

शाहबाद 22 फरवरी : उपमंडल अधिकारी नागरिक शाहबाद डा. चिनार चहल ने कहा कि शाहबाद मारकंडा के गांव और शहर का विकास लोगों की आशा के अनुरूप किया जाएगा। इस शहर के सौन्द्रर्यकरण और उपमंडल का विकास करने के लिए लोगों की फीडबैक ली जाएगी। इतना ही नहीं लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा।
एसडीएम डा. चिनार चहल शहर के नागरिकों से बातचीत कर रही थी। इससे पहले लोगों से मिली फीडबैक के आधार पर एसडीएम डा. चिनार चहल ने नगरपालिका के अधिकारियों को साथ लेकर शहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राइवेट बसों की पार्किंग, शहर की पार्कों, लेबर चौक की समस्या, शहर में विभिन्न जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ लाडवा बराडा चौक पर होने वाले विकास कार्यों, नाले की रिपेयर और मेन हॉल को ढकने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि शहर से लोगों की आशा के अनुरूप अतिक्रमण हटाया जाएगा। जहां-जहां भी गंदगी है उन स्थलों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इतना ही नहीं जहां-जहां विकास कार्य अधूरे पडे है उन विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और प्राइवेट बस संचालकों को निर्देश दिए गए है कि निर्धारित स्थान पर ही बसों की पार्किंग करे अगर आदेशों की अवहेलना हुई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने रेहड़ी संचालकों से अपील की है कि निर्धारित स्थल पर ही रेहड़ी को खडा करे ताकि आम नागरिकों को परेशानी ना हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास : नायब सिंह सैनी

Sun Feb 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। थानेसर के नागरिक भाजपा का परचम लहराने के लिए है व्याकुल।हरियाणा के हर शहर, हर गांव को विकास के पथ पर बढ़ाया जाएगा आगे।नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार करने का प्रयास।थानेसर के 32 वार्डों में खिलेगा […]

You May Like

advertisement