खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्रवाई

1 लाख से अधिक का जुर्माना

बिलासपुर, 24 फरवरी 2024/ खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर 22 से 23 फरवरी 2024 तक खनिजों के अवैध रेत परिवहन के कुल 08 मामलों पर कार्रवाई की गई।
      धोबघाट, छतौना, रतखण्डी एवं दोमुहानी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन के 08 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 08 ट्रैक्टर जप्त कर थाना बेलगहना तथा खनिज जांच नाका लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
       इसके अतिरिक्त 16 फरवरी को ग्राम कैमाडीह (सीपत) में अवैध मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते हुए 01 नग जेसीबी एवं 04 नग ट्रैक्टर जप्त कर थाना सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया। उक्त अवैध मुरूम उत्खनन प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थदण्ड की राशि एक लाख सात हजार आठ सौ रूपय खनिज मद में जमा कराया गया है।
       जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु निःशुल्क मॉक टेस्ट 24 को

Sat Feb 24 , 2024
बिलासपुर, 24 फरवरी 2024/ भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 तक अपना ऑनलाईन आवेदन किया है उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को किया जाना है। जिले के 254 आवेदकों ने वायु सेना में भर्ती हेतु अपना ऑनलाईन पंजीयन […]

You May Like

Breaking News

advertisement