अपर कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र, तहसील कार्यालय, स्कूल का किया निरीक्षण

 

जांजगीर-चांपा 15 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य ने धान खरीदी केंद्र, तहसील कार्यालय सारागांव एवं स्कूल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने आज धान खरीदी केंद्र कोसमंदा, कमरीद, सारागांव, चोरिया और लखाली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने खरीदी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तहसील कार्यालय सारागांव का निरीक्षण कर उपस्थित अधिवक्तागण एवं पक्षकारों से मुलाकात कर चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसके साथ अपर कलेक्टर श्री वैद्य ने प्राथमिक शाला सरवानी में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांपा श्री नीरनिधि नंदेहा उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रगतिशील किसान कुवर सिंह मधुकर को कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा लखपति कृषक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Fri Dec 15 , 2023
जांजगीर-चांपा 15 दिसम्बर 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम-बारगांव के कृषक श्री कुवर सिंह मधुकर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा लखपति कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।      केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित […]

You May Like

advertisement