अनाथालय की कन्या की शादी में दिए ग्यारह हजार सहित सभी वैवाहिक उपहार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब ने गुरुवार को आर्य समाज अनाथालय में अंजलि नाम की कन्या की शादी कराई और उसकी गृहस्थी को पार लगाने के लिए रोजमर्रा में काम आने वाला जरूरी सामान दिया। क्लब ने स्टील की अलमारी, बड़ा टीन का रज़ाई गद्दे रखने वाला बक्सा , मेज कुर्सी का सेट, कम्बल, साड़ियां, बर्तन इत्यादि वस्तुएं भेंट कीं। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि उपरोक्त सामान के अलावा क्लब की ओर से कन्या अंजलि को 11000/- की राशि का एक चेक भी प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना, विजय कपूर, राजेश जिन्दल, इं. ए. एल.गुप्ता, ब्रजेश सक्सेना, उमेश गुप्ता, अखिलेश रायजादा, अजय कुमार, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, राजीव, सुनील शर्मा, गंगा राम पाल,इन्द्र देव त्रिवेदी, एस. सी.आर्या, अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, मीना सोंधी, विनय सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने प्रमुख मांगों को लेकर मा. मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Fri Feb 23 , 2024
डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने प्रमुख मांगों को लेकर मा. मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सफाई कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन देकर बताया कि वाल्मीकि समाज के हजारों युवा पूरे प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News

advertisement