देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 20 करोड़ की डकैती का एक और आरोपी अरेस्ट, मुठभेड़ में लगी गोली,

वी वी न्यूज

देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में दून पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। डकैती की घटना में शामिल दो लाख रुपए के इनामी आरोपी विक्रम को यूपी से अरेस्ट किया गया। इसके बाद देर रात को विक्रम को प्रेमनगर के जंगल एरिया में हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

डकैती के आरोपी विक्रम द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने पर उसका जवाब दिया गया। पुलिस के अनुसार उनकी टीम ने भी जवाबी फायरिंग। मुठभेड़ के दौरान आरोपी विक्रम के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। दून पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया है।

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम मामले में घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों में से मुख्य आरोपी अभिषेक को पुलिस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में डकैती कांड में आरोपी अभिषेक के साथ प्रिंस और विक्रम कुशवाहा के अलावा राहुल और अविनाश के शामिल होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पहले ही प्रिंस और विक्रम कुशवाहा पर पुलिस द्वारा 02- 02 लाख का इनाम घोषित किया गया था। घटना में फरार चल रहे 02 अन्य आरोपी राहुल और अविनाश पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25- 25 हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो लाख के इनामी विक्रम को यूपी से गिरफ्तार किया। देर रात विधिक कार्रवाई और हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाब में पुलिस की फायरिंग में वह घायल हो गया। देर रात गहन पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद हथियार की रिकवरी के लिए पुलिस उसे प्रेमनगर के जंगल एरिया ले गई थी। इस दौरान आरोपी विक्रम ने पुलिस पर रिकवरी की प्रक्रिया के दौरान जानलेवा हमला दिया। संयुक्त टीम ने बचाव में फायरिंग की. जिसके बाद डकैती के आरोपी विक्रम के पैर में गोली लग गई। टीम ने आरोपी विक्रम की निशादेही पर एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। अब तक डकैती की घटना और साजिश में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताते चलें कि 9 नवंबर को जब उत्तराखंड अपना स्थापना दिवस मना रहा था और राष्ट्रपति देहरादून में थीं तो दिन दहाड़े रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में 20 करोड़ से ज्यादा की डकैती पड़ी थी। बिहार के कुख्यात गिरोह ने देहरादून स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती डाल दी थी। बंदूकों की नोक पर डकैतों ने 20 करोड़ रुपए से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली थी। ये उत्तराखंड की सबसे बड़ी डकैती थी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कल्याण हेतु किया गया हवन यज्ञ व पूजा अर्चना: एनजीओ एक प्रयास

Sat Dec 9 , 2023
विश्व कल्याण हेतु किया गया हवन यज्ञ व पूजा अर्चना: एनजीओ एक प्रयास निस्वार्थ सेवा भाव से सेवा करते हुए सोसाइटी द्वारा पूरे किए दस वर्ष फिरोजपुर 09 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= फिरोजपुर की एनजीओ एक प्रयास द्वारा समाज में अपने सामाजिक कार्यों के प्रति सफलतापूर्वक 10 वर्ष […]

You May Like

advertisement