राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 20 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक, बालिकाओं को 25 (पच्चीस) हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार हेतु 2023 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य किया हो, किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, को सम्मानित किया जाता है।
      राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला- जांजगीर-चांपा (छ0ग0) में कार्यालयीन समय पर 29 दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से आवेदन प्रेषित कर सकते है। आवेदन निर्धारित समयावधि में जमा नहीं किए जाएंगे वे आवेदन अस्वीकृत किये जा सकेंगें। अपूर्ण अथवा ऐसे आवेदन पत्र जो सक्षम प्राधिकरण एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रमाणित/सत्यापित न हो अथवा जिसके साथ आवश्यक सहायक अभिलेख ना हो विचारणीय नहीं होंगे।
राज्य वीरता पुरस्कार 2023 प्राप्त करने हेतु अर्हताएं –
       बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य किया गया कार्य, घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि - 01 जनवरी 2023 से  दिसम्बर 2023 के मध्य हो, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी क्र. 01 व 02 तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है।
आवश्यक प्रमाण-पत्र –
     एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरन, जो इस बाबत प्रकाशित हुआ। बालक-बालिकाएं के दो पासपोर्ट साइज के, वर्तमान रंगीन फोटोग्राफस् / सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन - सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (पुलिस या अन्य विभाग)। नामांकन/आवेदन (02 प्रतियों में) - निर्धारित पत्र (संलग्न प्रारूप अनुसार पूर्ण रूप से भरे हुए होना चाहिए)।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Wed Dec 20 , 2023
जांजगीर-चांपा 20 दिसंबर 2023/ भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति‘‘ की शुरुआत की है। मिशन शक्ति अंतर्गत मिशन शक्ति के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य स्तरीय हब हेतु जिले में 8 स्वीकृत संविदा पदों (जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर […]

You May Like

advertisement