महाराष्ट्र के दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

कल देखेंगे विधानसभा की कार्यवाही,महाराष्ट्र के स्पीकर व अधिकारियों से करेंगे विधायी कार्यों पर चर्चा।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 13 जुलाई : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 14 जुलाई से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर होंगे।
यह दौरा विधायी आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन हेतु आयोजित किया जा रहा है। 14 जुलाई को विस अध्यक्ष कल्याण महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करेंगे और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इस दौरान वे महाराष्ट्र के विधान सभा अध्यक्ष व अधिकारियों से विधायी कार्यों पर चर्चा करेंगे।
यह दौरा दोनों राज्यों की विधानसभाओं के बीच पारस्परिक समझ और सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे से दोनों प्रदेशों की विधायी परंपराओं को समझा व साझा किया जाएगा।
दौरे के दौरान श्री कल्याण 15 जुलाई को प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करेंगे तथा मुंबई शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सरकारी अस्पताल में किया गया मरीज के लिए खिचड़ी एवं फल वितरण

Mon Jul 14 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 जुलाई : आज रविवार को भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र की तरफ से जन सहयोग संस्था द्वारा निरंतर चलाई जा रही सेवा स्थानीय सरकारी सिविल अस्पताल में वहां के मरीज और उनके अटेंडेंटस के लिए खिचड़ी एवं फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग […]

You May Like

Breaking News

advertisement